शत्रुघ्न सिंह इंटर कॉलेज, पुराना शिवली रोड, कल्याणपुर, कानपुर की स्थापना डॉ. शत्रुघ्न सिंह कुशवाहा के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 1997 में की गयी थी।
हमारे प्रतिभाशाली बच्चों और योग्य शिक्षकों ने पिछली बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्रदान करके समाज को बहुत अच्छा संदेश दिया, जिससे प्रोत्साहित होकर हमारे विद्यालय के सचिव ने प्रबंधन को बालकों के लिए बॉयज इंटर कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. वर्ष 1997 में यह सपना भी साकार हुआ, और शत्रुघ्न सिंह इंटर कॉलेज के नाम से पुराना शिवली रोड, कल्याणपुर, कानपुर, में इसकी स्थापना हुई।
शत्रुघ्न सिंह इंटर कॉलेज माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से संबद्ध है तथा वर्तमान में यहाँ पर मानविकी, विज्ञान तथा वाणिज्य वर्ग की कक्षाएं संचालित हैं।
और जानें